फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा कर्मचारियों ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, अधिकारी रहे गायब, दुकानदारों के साथ हुई नोकझोंक

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बेंच उठाकर लेकर जाते नपा कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
आखिरकार एक वर्ष बाद नगरपालिका व प्रशासन ने अतिक्रमण से परेशान शहरवासियों की सुध ली है। शुक्रवार को एसडीएम दिनेश कुमार के आदेशों पर नगरपालिका कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानदारों का सामान जब्त किया। लेकिन अभियान केवल कुछ ही स्थानों तक सिमट कर रह गया। नपा कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान में पुलिस का भी सहयोग लिया गया।
विज्ञापन

आगे-आगे चला अभियान पीछे-पीछे हुआ अतिक्रमण
सुबह 11 बजे अतिक्रमण हटाने के लिए नपा के कर्मचारी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर पहुंचे तो दुकानदारों में एक बार तो हड़कंप मच गया। शुक्रवार को हुड्डा पार्क व परशुराम भवन से मोहल्ला खटीकान तक अभियान चलाया गया। लेकिन आगे-आगे अतिक्रमण हटाओ टीम चलती रही और पीछे से दुकानदारों ने फिर से अतिक्रमण शुरू कर दिया। टीम को देखकर आधा घंटे तो सामान उठाकर अंदर रख लिए, लेकिन फिर से वही स्थिति हो गई। अभियान के दौरान पालिका व प्रशासन से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी टीम के साथ नहीं रहा।
दुकानदारों व टीम के बीच हुई नोकझोंक
जब टीम दुकानों के बाहर रखे सामान को उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालने लगी तो कई स्थानों पर टीम को दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। रेहड़ी चालक अपनी रेहड़ियों को लेकर ईधर-उधर भागते हुए नजर आए। टीम को देखकर कई दुकानदारों ने सामान को समेटकर अंदर रख लिया। अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा से दुकानदारों ने सामान बाहर रख लिया।
विज्ञापन

इन जगहों पर हटाया अतिक्रमण
शहर के शंकर मार्केट, बालाजी चौक, शॉपिंग काम्प्लेक्स आईटी आई रोड, सब्जी मंडी रोड, परशुराम चौक, 11 हट्टा बाजार, मोहल्ला खटीकान में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बाकी बचे बाजार को सोमवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा।
बाजारों में दिनभर रहती जाम की स्थिति
शहर के सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, शॉपिंग कांप्लेक्स, आईटीआई रोड, परशुराम चौक, रेलवे रोड, मसानी चौक, गोशाला रोड सहित शहर के मुख्य बाजारों में दुकानदारों द्वारा दस-दस फुट बाहर सामान रख हुआ है। दुकानदार धूप एवं बारिश से बचने के लिए पांच से दस फुट बाहर तिरपाल भी लगाए हुए हैं, जिसके कारण शहर में दिनभर जाम लगा रहता है।
एसडीएम के आदेशानुसार शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। एक बार दुकानदारों को चेतावनी देने के अब सीधे अतिक्रमण करने पर जुर्माने का प्रावधान है। शीघ्र ही शहर में पीली पट्टी लगाकर दुकानदारों का दायरा निर्धारित किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। योगेश कुमार, एमई

रेहड़ी को ट्रॉली में डालते हुए नपा कर्मचारी। संवाद- फोटो : Narnol

बेंच को ट्रॉली में डालते नपा कर्मचारी। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें