फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नप ने सोमवार रात 10 बजे चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
फोटो नंबर- 15रात के समय अतिक्रमण हटाती नप की टीम। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर में नगर परिषद की टीम की ओर से सोमवार रात 10 बजे दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाया। मंगलवार सुबह दुकानदार जब अपनी अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें दुकानों के बाहर से सामान गायब मिला। इस पर दुकानदारों ने नाराजगी जताई है। दुकानदारों का कहना है कि नप कर्मचारी उनका सामान बिना कुछ बताए ही उठा ले गए।
विज्ञापन

वहीं, नगर परिषद के ईओ का कहना है कि दुकानदारों को अनेक बार चेतावनी दी जा चुकी थी, उसके बावजूद भी उन्होंने सामान नहीं उठाया। नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता दीपक गोयल व जेई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में नप की टीम की ओर से रात करीब 10 बजे मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसके तहत इसकी शुरुआत महावीर चौक से की गई। नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाते हुए महावीर चौक से आजाद चौक तक पहुंची।
इस बीच जिन दुकानदारों की ओर से दुकान के बाहर तख्त व मेज रखकर अतिक्रमण किया हुआ था, उनको नप की टीम द्वारा जब्त कर लिया गया है। आजाद चौक पहुंचने के बाद टीम किला रोड से होते हुए नई अनाज मंडी भी पहुंची। अनाज मंडी और अग्रसेन चौक के आसपास भी दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर रखे गए सामान को नगर परिषद की टीम द्वारा जब्त कर लिया गया, जिनको ट्रैक्टर ट्राॅली में डालकर टीम अपने साथ ले आई। इसकी वजह से दुकानदारों में भी रोष देखने को मिला। दुकानदार नितेश, दीपक, लाला, हरिराम, ओमप्रकाश और दयाराम आदि ने बताया कि वे दुकान के बाहर तख्त और अन्य सामान रखकर गए थे, लेकिन सुबह आए तब सारा सामान गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें