फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सब्जी मंडी में नप ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Thu, 05 Dec 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-12सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों को समझाते ईओ दीपक गोयाल।
विज्ञापन
नारनौल। शहर में आजाद चौक के पास बनी सब्जी मंडी में वीरवार सुबह नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम को देखकर दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। इस अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर सब्जी मंडी के दुकानदारों में नगर परिषद के प्रति अपना रोष भी व्यक्त किया।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि सब्जी मंडी में लोग पैदल आते हैं, जबकि शहर के अन्य बाजारों में जहां से वाहन आदि गुजरते हैं। वहां नगर परिषद इस अभियान को नहीं चला रहा है। अतिक्रमण हटाने को लेकर पूरे बाजार में सामान रूप से कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। सब्जी मंडी में सुबह के समय ही ज्यादा बिक्री होती है और उसी समय नगर परिषद की टीम पहुंच गई। सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि ऐसे में उनकी बिक्री भी प्रभावित हुई। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम में नगर परिषद के ईओ दीपक गोयल, जूनियर इंजीनियर प्रवीण, सुमेर व भूपेंद्र दरोगा आदि शामिल थे। वहीं अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर परिषद के ईओ दीपक गोयल ने बताया कि शहर की सब्जी मंडी अतिक्रमण से अटी हुई थी। अतिक्रमण होने से सफाई भी ठीक से नहीं हो पाती थी।
विज्ञापन

इसके चलते यह कार्रवाई अमल में लाई गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दुकानदार हद में रहकर ही समान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें