फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे से गूंजा नांगल चौधरी

Mon, 13 Oct 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 20नांगल चौधरी में वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक मंजू चौधरी और जिला अध्यक्ष सतबीर झुकिया के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। वोट चोर, गद्दी छोड़ और लोकतंत्र बचाओ जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन

विरोध मार्च कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजार से होता हुआ बस स्टैंड तक पहुंचा। जहां नेताओं ने प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर नारेबाजी की। विधायक मंजू चौधरी ने आरोप लगाया कि हाल ही में हुए चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। जनता के वोटों के साथ खिलवाड़ हुआ है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने चुनावों के दौरान दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने, महंगाई घटाने तथा किसानों की आमदनी बढ़ाने का वादा किया गया था लेकिन सत्ता मिलते ही सबसे पहले युवाओं के रोजगार पर कैंची चलाई गई है। सरकार की गलत नीतियों के कारण हजारों लघु उद्योग बंद हो गए। इससे करोड़ों युवा बेरोजगार हुए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार जनता के विश्वास पर खरी नहीं उतर रही है और जनता के अधिकारों का हनन कर रही है। इस मौके पर महिला जिला प्रधान राज सुनेश यादव, ओमप्रकाश मांडैया, युवा विंग के जिला प्रधान पुनीत बुलान, पूर्व आईएएस डाॅ. विनय यादव, सतपाल दहिया, होशियार रावत, देशराज सरपंच, सतबीर, मंजीत यादव एडवोकेट, राजकुमार, सोनू तंवर, बालकिशन, शीशराम आदि मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें