नारनौल। रेलवे स्टेशन के समीप अटेली में सोमवार को ईद-उल-अजाह बकरीद की नमाज अदा की गई। अटेली मस्जिद के मौलाना शादीर हुसैन इमाम ने बताया कि नमाज अदा करने का समय सुबह 8 बजे निर्धारित किया गया था।
देश में अमन-चैन व भाईचारे के साथ सभी की सलामती के लिए दुआएं मांगी गई है। अटेली कस्बे में एक मात्र मस्जिद होने के कारण आस-पास के गांवों के लोग यहां आकर नमाज अदा करते हैं। बकरीद की नमाज के बाद घरों में कुर्बानी दी गई व मौलवी ने प्रेम का संदेश दिया। नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे ने गले मिल कर ईद की नमाज की मुबारक बाद दी। नमाज अदा के लिए खूंदरोठ, भोजवास, पड़तल, कांटी, खेड़ी, कुंजपुरा, बोचड़िया, दौंगड़ा सहित अनेक गांवों से मुस्लिम लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन का संदेश दिया।