फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप की टीम ने दी रेहड़ी वालों को चेतावनी

Thu, 05 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
नप की टीम ने दी चेतावनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के रेहड़ी संचालकों और दुकानदारों की ओर से रोड के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुधवार को नगर परिषद के अधिकारियों ने रेहड़ी संचालकों को चेतावनी दी। नगर परिषद की एक टीम ने मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज की अध्यक्षता में अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी दी कि 9 मई से पहले-पहले जिन दुकानदारों और रेहड़ी चालकों ने अतिक्रमण कर रखा है वे वहां से अपना सामान हटा लें।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर नप की टीम ने दोपहर बाद करीब ढाई बजे अभियान की शुरुआत की। अभियान के दौरान  अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी दी गई कि 10 मई के बाद अगर शहर में कोई भी दुकानदार सड़कों पर सामान रखा मिला तो उसका सामान जब्त कर लिया  जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे रेहड़ी करने वाले को भी बख्शा नहीं जाएगा। नगर परिषद ने यह अभियान सबसे पहले बस स्टैंड से शुरू किया। इसके बाद शहर के रेवाड़ी रोड, महावीर चौक, सिंघाणा रोड, महेंद्रगढ़ रोड पर अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी दी।

रेहड़ी चालक आगे-आगे नगर परिषद की टीम पीछे-पीछे
जैसे ही नगर की टीम अतिक्रमण हटाने व किसी भी प्रकार की चेतावनी देने के लिए निकलती है तो अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों व रेहड़ी चालकों में यह बात पहले ही पहुंच जाती हैै। बुधवार को भी यही हुआ अतिक्रमण करने वाले  दुकानदारों व रेहड़ी चालकों तक नगर परिषद की टीम के आने की सूचना पहले ही मिल गई। जिसके कारण दुकानदारों ने अपना सामान दुकान अंदर रख लिया। वहीं रेहड़ी चालक वहां से भाग गए।
विज्ञापन


सबसे पहले बनते हैं रेहड़ी वाले निशाना
शहर के मुख्य मार्गों पर रेहड़ी लगाने वाले गरीब लोग एक रेहड़ी पर ही सामान बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शहर के मुख्य मार्गों पर रेहड़ी लगाकर कुछ रुपये कमाता है। नगर परिषद की जब भी आंख खुलती है तो वे  सबसे पहले रेहड़ी चालकों तरफ अतिक्रमण हटाने या चेतावनी देने निकल पड़ते हैं। ऐेसे में रेहड़ी चालक भी क्या करे एक बार नगर परिषद की टीम को आता देखकर वे वहां से चले जाते हैं। इसके बाद फिर से उसी स्थान पर आ जाते है। जब भी अतिक्रमण हटाओ अभियान हो या फिर चेतावनी देने जाते हैं तो सबसे ज्यादा गाज  रेहड़ी चालकों पर पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें