फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नप कर्मचारियों ने शहरों में कई जगह हटाए अतिक्रमण

विज्ञापन
फोटो 13दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटवाते कर्मचारी।स्रोत डीआईपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के निर्देश पर जिला महेंद्रगढ़ में शहरी स्वच्छता अभियान-2025 तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में सोमवार को शहरों में अतिक्रमण हटाने, साफ-सफाई और जन-जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार प्रतिदिन अलग-अलग तरीकों से अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। कचरा अलग करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम और दीवार लेखन अभियान भी चलाए गए। इसी तरह नांगल चौधरी और अटेली में दीवार लेखन कर दीवारों को साफ किया गया।
अभियान के दौरान नांगल चौधरी और कनीना में कचरा संवेदनशील स्थलों की विशेष सफाई की गई। कनीना में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण भी किया गया। महेंद्रगढ़ शहर में अतिक्रमण हटाया गया, जबकि अटेली-रेवाड़ी रोड पर पैदल चलने वालों के लिए मार्ग को साफ-सुथरा किया गया।
विज्ञापन

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इन अभियानों के माध्यम से जिला महेंद्रगढ़ को स्वच्छ और हरा-भरा बनाना लक्ष्य है। इसमें आमजन और प्रशासनिक कर्मचारियों का संयुक्त प्रयास है कि शहर साफ-सुथरे और आकर्षक दिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें