फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 पार्षदों ने शिक्षामंत्री के दरबार में लगाई हाजिरी

Tue, 21 Jun 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : Bureau
विज्ञापन
नपा प्रधानी को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार की शाम जब शिक्षामंत्री महेंद्रगढ़ पहुंचे तो उनके आवास पर नपा के 14 पार्षद पहुंचे। वहीं एक अन्य पार्षद नहीं पहुंचे, चर्चा है कि उनकी शिक्षामंत्री से बात हो गई है। नपा की प्रधानी को लेकर मंत्री खेमे के तीन लोग अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। नपा प्रधानी को लेकर पहली बैठक 24 जून को प्रस्तावित है, जिसको लेकर सभी भागदौड़ करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं चर्चा है कि प्रधानी के दावेदार 2 पार्षदों ने तो अंदरखाते अन्य पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए गोटियां फिट कर ली हैं लेकिन शिक्षामंत्री के आर्शीवाद की औपचारिकता पूरी करना उनकी मजबूरी बनी हुई है। शिक्षामंत्री ने सोमवार की शाम को इन पार्षदों से मुलाकात तो की लेकिन अभी अपने पत्ते नहीं खोले। मंत्री के करीबियों के अनुसार शिक्षामंत्री हाल-फिलहाल में नपा प्रधान के उम्मीदवार का नाम फाइनल नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें