50 हजार रुपये लेकर भागा बच्चा चोर
- फोटो : file
पंजाब नैशनल बैंक के नजदीक एक बुजुर्ग से 50 हजार रुपये छीनकर भाग रहा बच्चा पकड़ लिया गया। लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। बाद में पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज नहीं करवाने के कारण उसे छोड़ दिया गया। दयानंद (कालबा) ने मंगलवार सुबह पीएनबी से 50 हजार रुपये निकलवाए थे। इसके बाद घर रवाना हो गए गया। बहरोड़ मोड़ पर वे बस का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान एक शातिर बच्चे ने कपड़ों पर बिस्कुट का घोल डाल दिया। इसके बाद दोनों बच्चे सफाई करवाने में मदद करने लगे। मौका देखकर एक बच्चे ने बैग छीन लिया और बाजार की ओर दौड़ पड़ा। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर दुकानदारों ने घराबंदी कर आरोपी एक बच्चे को पकड़ लिया। सूचना पाकर पुलिस ने आरोपी बच्चे से गहन पूछताछ की। बाद में उसे छोड़ दिया गया।