फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराने के लिए चौराहों पर मुस्तैद नारी शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर जिले में लॉकडाउन है। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। लेकिन खाकी वर्दी पहने नारी शक्ति परिवार की चिंता न करते हुए अपनी ड्यूटी पर लोगों की सेवा कर रही हैं। उनका कहना है कि परिवार के साथ समाज सेवा में भी पीछे नहीं है। कोरोना को हराने के लिए हम सभी को मिलकर लड़ना होगा। सभी लोगों से अपील है कि घर में रहे और बेवजह बाहर न आए। पुलिस व प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें। जिससे इस महामारी को काबू किया जा सके।
विज्ञापन

लोगों को लॉकडाउन में घर सें नहीं निकलना चाहिए। कई बार लोग बिना कारण घर से बाहर मिलते हैं। ऐसा न हो कि दिन भर घर में तो सुरक्षित रहें और शाम को भीड़ में शामिल होकर अंजाने में संक्रमण साथ लेकर घर पहुंच जाए। ऐसे में सभी को अपने घर में रहना चाहिए। बाजार में सामाने लेने जाए तो एक मीटर की दूरी बनाकर रखें।
शारदा देवी, एसआई
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को सलाह दी जा रही कि घर से न निकले। कई बार लोग इसे मानते भी नहीं है और सड़क पर आ जाते हैं। बेहतर होगा की लॉकडाउन का पालन कर घर में ही रहे। विभाग से जो जिम्मेदारी मिली है, इसे पूरी ईमानदारी से किया जा रहा है। करोना वायरस को पूरे जज्बे के साथ हराना है।
विज्ञापन

-शकुंतला देवी, एएसआई
हम सभी मिलकर करोना वायरस को हरा सकते हैं। अगर हम डर गए तो इसको हराएगा कौन लेकिन लोगों को जागरूकता में रहकर इसका मुकाबला करना चाहिए। सभी लोग अपने घरों में रहे और पुलिस का सहयोग करें। परिवार के साथ अपनी ड्यूटी को भी निभा रही हूं।
कविता, पुलिस कर्मी
कोरोना वायरस में ड्यूटी होने के कारण लोगों में जागरूकता लाने का भी काम कर रही हूं। इस कार्य में नारी शक्ति भी अपनी पूरी जिम्मेदारी निभा रही है। इसलिए घर के कार्य के साथ इस संकट के घड़ी में सड़क पर रहकर ड्यूटी हो रही है। लोगों से अपील हैं कि इस संकट की घड़ी में लॉकडाउन को सफल बनाने में सहयोग दें।
विज्ञापन

नीलम, पुलिस कर्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें