फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन दिन के लिए सरसों खरीद का शेड्यूल जारी

Tue, 29 Apr 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। नई अनाज मंडी कनीना (चेलावास) में सरसों की खरीद के लिए गांववार 29 अप्रैल से एक मई तक का रोस्टर जारी किया गया है।
विज्ञापन

रोस्टर के हिसाब से किसान प्रतिदिन मंडी में उपज लाकर बिक्री कर सकेंगे। सचिव व कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी कनीना ने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। सरसों की खरीद गावों के रोस्टर के हिसाब से की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान अपनी सरसों अच्छी तरह सुखाकर व साफ करके जिस दिन उनके गांव का नंबर हो उसी दिन सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक किसी भी समय अपनी फसल मंडी में ला सकता है।
विज्ञापन


कनीना मार्केट कमेटी सचिव विजय ने बताया कि 29 अप्रैल को अगिहार, बेवल, बाघोत, भड़फ, भोजावास, चेलावास, छितरोली, ढाणा, धनौंदा, दौंगड़ा अहीर, दौंगड़ा जाट, गाहड़ा, गोमला, गोमली, गुढ़ा, इसराणा गांव के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी। 30 अप्रैल को झाड़ली, झिगांवन, ककराला, कलवाड़ी, कनीना, कपूरी, करीरा, कैमला, खरकड़ाबास, खेड़ी, खैराना, कोका, कोटिया, मानपुरा, मोहनपुर, मोड़ी गांवों की सरसों खरीद की जाएगी। एक मई को मुंडियाखेडा, नांगल, नौताना, पड़तल, पाथेड़ा, पोता, रामबास, रसुलपुर, स्याणा, सेहलंग, सिहोर, सुंदरह, तलवाना, उच्चत, उन्हानी गांवों के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें