फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कोरियावास विद्यालय में वितरित किए बैग व पानी की बोतल

Tue, 29 Apr 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-05छात्राओं को स्कूल बैग व किताबें वितरित करते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में दीवान फार व्हील नारनौल की तरफ से छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, पानी की बोतल व स्टेशनरी का सामान वितरित किया गया। 165 छात्र-छात्राओं को किट दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएसआर प्रमुख प्रियांशी संघी ने बताया कि वह हर वर्ष अपना सीएसआर का पैसा जन कल्याण के लिए लगाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की पूंजी विद्यालयों में है और इन पर खर्च किया गया पैसा व्यर्थ नहीं जाता। प्राचार्य डॉक्टर सतबीर इंदौरा ने बताया कि कोई विवेकशील व्यक्ति ही छात्रों के कल्याण के बारे में सोच सकता है। सीएसआर फंड का प्रयोग शिक्षा के क्षेत्र में किया जाना, निश्चित रूप से अच्छी पहल है। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, संजय बडेसरा, संजय शर्मा, सत्यवीर डीपी, जितेंद्र, सतपाल, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें