फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मजदूरों की कमी के बीच मशीनों से हो रही सरसों की कटाई

विज्ञापन
फोटो 1नांगल चौधरी में मशीन से सरसों की कटाई करवाते किसान।संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। क्षेत्र के गांवों में इन दिनों सरसों की फसल की कटाई में आधुनिक मशीनों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। मजदूरों की कमी और बढ़ती मजदूरी दर के कारण किसान मशीनों का सहारा ले रहे हैं। इससे कई दिनों का काम कुछ ही घंटों में पूरा हो रहा है। गांव बनियाडी सहित आसपास के क्षेत्रों में किसान सरसों की कटाई और थ्रेसिंग मशीनों से करवा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि मजदूरों से एक किला फसल की कटाई करवाने में करीब 6000 रुपये तक खर्च आता है और पूरा दिन लग जाता है, जबकि मशीन से यही काम लगभग 1000 रुपये में एक से दो घंटे में हो जाता है। कई जगह मशीन संचालक नकद मजदूरी लेने के बजाय सरसों की पदाड़ी के रूप में भुगतान ले रहे हैं।
किसान धर्मबीर, पंकज, सतपाल, सुनील, भूपसिंह फौजी, धर्मबीर मास्टर, राजेंद्र मास्टर और कृष्ण ने बताया कि पहले मजदूरों के भरोसे कटाई में कई दिन लग जाते थे। वहीं मजदूर समय पर नहीं मिलने से फसल खराब होने का खतरा रहता था। अब मशीनों के जरिए कम समय में बड़े खेतों की कटाई और थ्रेसिंग आसानी से हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें