फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 6 मंडियों में होगी सरसों व गेहूं की खरीद, चना के लिए तीन मंडी आवंटित

Fri, 07 Mar 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 04नई अनाज मंडी में सफाई करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिले में खाद्य आपूर्ति निदेशालय ने गेहूं और सरसों खरीद केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस बार जिले में 6 मंडियों में गेहूं व सरसों की खरीद होगी। इसमें नारनौल, महेंद्रगढ़, सतनाली, कनीना, नांगल चौधरी और अटेली में होगी। वहीं चना के लिए तीन मंडियों को आवंटित किया गया है। इसमें नारनौल, महेंद्रगढ़ और नांगल चौधरी की मंडी शामिल है।
विज्ञापन

जिले में सरसों की 15 मार्च और गेहूं की एक अप्रैल से खरीद होने की संभावना है। हालांकि अभी सरसों की आवक 20 मार्च के बाद ही शुरू होगी। इसी तरह गेहूं की भी 15 अप्रैल तक आवक होने की संभावना है। बीते वर्ष नारनौल और नांगल चौधरी मंडी में एक भी किसान गेहूं नहीं लेकर पहुंचा था। अब इस बार कितने किसान मंडियों में गेहूं लेकर पहुंचते हैं। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
बता दें कि क्षेत्र में किसान सरसों की कटाई में जुट गए हैं। वहीं गेहूं की फसल तैयार होने में अभी समय लगेगा। हालांकि पुरानी मंडी में बीते वर्ष की सरसों की आवक हो रही है। शुक्रवार को मंडी में 5900 से लेकर 6000 रुपये तक बिक्री हुई। सरसों व गेहूं की खरीद प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अब लेबर व ट्रांसपोर्ट के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से टेंडर लगाने की प्रकिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी ने भी नई अनाज मंडी में साफ-सफाई और अन्य कार्य शुरू करवाए दिए हैं। अभी मार्केट कमेटी के पास खरीद को लेकर कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है। लेकिन उन्होंने अपने स्तर पर मंडी में कार्य करवाना शुरू कर दिया है ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इंसेट


85027 किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन


जिले में मेरी फसल मेरा ब्योरा पर 85027 किसानों ने सरसों फसल के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। वहीं गेहूं के लिए जिले में 25768 किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिले में सबसे ज्यादा गेहूं की बुआई सतनाली में और सबसे कम नांगल चौधरी में हुई थी।
विज्ञापन



इंसेट
इस बार यह रहेंगे सरकारी भाव

फसल भाव

गेहूं 2425

जौ 1980

चना 5650

मसूर 6700

सरसों 5950



वर्जन:


जिले में गेहूं व सरसों के लिए 6 मंडियां आवंटित की गई है। विभाग की तरफ से लेबर और ट्रांसपोर्ट के लिए टेंडर लगाने की प्रक्रिया चल रही है।
कुलदीप शर्मा, इंचार्ज डिस्ट्रब्यूशन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें