फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लड़कियों में मुस्कान व लड़कों में रवि बने श्रेष्ठ स्वयंसेवक

Fri, 07 Mar 2025 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- राजकीय महाविद्यालय सतनाली में एनएसएस के समापन पर पौधरोपण करते मुख्याति व स्टाफ 
विज्ञापन
सतनाली। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतनाली की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिविर के दौरान लड़कियों में मुस्कान और लड़कों में रवि को श्रेष्ठ स्वयंसेवक चुना गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमला यादव ने सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि राहुल यादव ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण तथा प्रधानमंत्री द्वारा संचालित स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ाकर ही विकसित भारत 2047 का सपना पूरा हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा ने स्वयंसेवकों को शिविर के दौरान मिले ज्ञान को समाज में प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रीति व उसकी टीम ने पर्यावरण संरक्षण पर नृत्य किया। पारूल, प्रिया ने पंजाबी गाने पर नृत्य किया। इस दौरान गोशाला के प्रधान प्रभास मितल, मोहन लाल शर्मा, उपप्रधान दिवान सिंह शेखावत, राजेंद्र सिंह शेखावत, ओमप्रकाश, शिव कुमार, विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें