फोटो 6सिहमा में खाटू श्याम पद यात्रियों की सेवा करने वाले सभी श्याम भक्त।संवाद
सिहमा। राजस्थान के सीकर जिले की खाटू नगरी में आयोजित होने वाले लक्खी फाल्गुन मेले को लेकर सिहमा क्षेत्र के आसपास के गावों में शिविर जारी है। इन शिविरों में चिकित्सा, पेयजल, भोजन और विश्राम करने की पूरी व्यवस्था की गई है।
सिहमा के बाबा खेतानाथ मंदिर में शिविर में भोजन, ठहरने और चिकित्सा सेवा की समुचित व्यवस्था, स्नान, शौचालय और आराम गृह की सुविधा के लिए ग्रामीणों का पूर्ण सहयोग मिला हुआ है। ग्रामीण सोमदत्त, कर्ण सिंह, बस्ती राम, जगदेव, हरि सिंह, जीतू, नवीन, नागेश, मोनू ने बताया कि राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। संवाद