फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका सख्त, आज से शुरू होगी जुर्माना की कार्रवाई

Fri, 15 Nov 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान के छठे दिन अतिक्रमण करने को नोटिस दिया गया। नगर पालिका की ओर से पांच रेहड़ी चालकों को 100-100 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

शॉपिंग कॉप्लेक्स के 15 दुकानदारों को नोटिस देकर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। शॉपिंग कॉप्लेक्स, नगर पालिका के पीछे स्थित दुकानों, शंकर मार्केट में दुकानों के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। नगर पालिका सचिव प्रशांत ने बताया कि शहर में दुकानों के बाहर सामान लगाकर अतिक्रमण करने वाले को नोटिस दिया जा रहा है व उनको जुर्माना भी लगाया जा रहा है।
अतिक्रमण किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की वे दुकानों के बाहर सामान लगाकर अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण न करके नगर पालिका का साथ दे ताकि महेंद्रगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई वे बाजार में मॉनिटरिंग करेंगे। जहां अतिक्रमण होगा वहां दुकानदारों को चालान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें