फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों नहीं मामने पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

विज्ञापन
फोटो नंबर-07नगर परिषद में धरना व भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल बुधवार को 14वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने धरना स्थल पर 19 अगस्त को भूख हड़ताल कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान ने की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते अब 20 अगस्त से शहर में प्रदर्शन कर व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की जाएगी। नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सिंगलिया ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर 13 मई 2026 को सरकार और राज्य यूनियन के बीच वार्ता हुई थी। इसमें कई मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन अभी तक समझौते को धरातल पर लागू नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, कौशल रोजगार के कर्मचारियों को पालिका रोल पर लेने तथा डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम 15,220 रुपये वेतन देने की मांग प्रमुख है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से समझौते के अनुसार पत्र जारी कर मांगों को लागू करने की मांग की। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत और नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राहुल सारवान ने कहा कि कर्मचारी तब तक आंदोलन जारी रखेंगे, जब तक उनकी मांगों को धरातल पर लागू नहीं किया जाता।
उन्होंने अग्निशमन विभाग के शहीद कर्मचारी के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी दोहराई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा।
इस मौके पर मनोज बोयत, रमाकांत, भीम सिंह, निरंजन लाल, देवानंद, महावीर प्रसाद, महेंद्र दायमा, दौलत, कमल, रजनीश, नरेंद्र, संतलाल, सुरेश, राजेश, लखन सारवान, नीरज, जोगिंदर, प्रदीप, अशोक, आशीष और इंद्र कुमार सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें