फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीलन, खुले सरिये और गंदा पानी, नारनौल स्टेशन पर जीएम ने पकड़ीं कमियां

विज्ञापन
फोटो नंबर-23रेलवे स्टेशन पर बंद पड़ी नाली को ठीक करवाने के निर्देश देते जीएम। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों के निरीक्षण में बुधवार को दीवारों में सीलन, खुले लोहे के सरिये, टाइलों के बीच खाली जगह और नालियों की सफाई जैसी कमियां मिलीं। उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) पंकज शर्मा ने करीब एक घंटे तक स्टेशन का निरीक्षण कर अधिकारियों को इन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जीएम के दौरे को लेकर स्टेशन पर सुबह से ही विशेष सफाई अभियान चलाया गया। दोपहर करीब एक बजे स्टेशन पहुंचे जीएम के साथ डीआरएम रवि जैन समेत रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहे। पहली बार नारनौल पहुंचने पर स्टेशन अधीक्षक महाबीर प्रसाद और दैनिक रेल यात्री एवं जन कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान नए कमरों की दीवारों पर सीलन मिलने पर जीएम ने कारण की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की टंकियों से रिसाव की संभावना भी जांचने को कहा। नालियों की नियमित सफाई, फर्श की टाइलों के बीच खाली जगह भरने और जनरेटर कक्ष के बाहर निकले सरियों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जीएम ने सभी शौचालयों की सफाई व्यवस्था बेहतर रखने को कहा। बाद में उन्होंने स्टेशन परिसर के पार्क में पौधरोपण किया और पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया।
रेल यात्रियों ने जीएम के सामने रखीं समस्याएं
दैनिक रेल यात्री एवं जन कल्याण संघ ने जीएम के सामने स्टेशन की समस्याएं रखीं। संघ ने बताया कि शौचालय अक्सर बंद रहते हैं जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। आरपीसी रूट पर शाम करीब 8:30 बजे नारनौल से रेवाड़ी के लिए नई टीओडी ट्रेन चलाने की मांग की गई। साथ ही प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर बड़ा शेड लगाने की मांग रखी। जीएम ने शेड लगवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान अध्यक्ष गणेश शर्मा, उपाध्यक्ष पूनम चंद फौजदार, महासचिव आशीष चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बाक्स-
नारनौल रेलवे स्टेशन की बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर निरीक्षण किया है। स्टेशन पर काफी विकास हो रहा है उन सभी का गहनता से निरीक्षण किया गया। अब जब स्टेशन पर सभी सुविधाएं बेहतर हो रही हैं तो भविष्य में जल्द ही यात्रियों को नई रेल सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। -पंकज शर्मा, महाप्रबंधक, उत्तर-पश्चिम रेलवे


.............

सुविधाओं को लेकर महाप्रबंधक ने दिए निर्देश
मंडी अटेली। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने बुधवार को जयपुर मंडल के रेवाड़ी-रींगस-जयपुर रेल खंड का निरीक्षण किया। अटेली रेलवे स्टेशन पर उन्होंने विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं की प्रगति का जायजा लिया तथा साफ-सफाई पूरी करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव ने बताया कि महाप्रबंधक ने यात्री अनुभव बेहतर बनाने पर जोर दिया। इस दौरान दैनिक रेल जल सेवा के प्रधान विजय भारद्वाज सहित अन्य लोगों ने बांद्रा ट्रेन ठहराव, चेतक एक्सप्रेस में कोच बढ़ाने, प्लेटफार्म-दो ऊंचा करने, टीन शेड, अजमेर-कटरा ट्रेन संचालन और आरक्षण खिड़की की मांग रखी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें