फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया झाड़ू प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 3झाड़ू प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी व अन्य। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को कर्मचारियों ने झाड़ू प्रदर्शन कर हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। इस प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान ने की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान भूपेंद्र सारवान ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का किया जाए और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के साथ न्याय किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों के साथ हुए समझौतों को लागू करने में मनमानी कर रही है।
उन्होंने बताया कि 10 नवंबर 2022 को सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच जो समझौता हुआ था, उसे आज तक लागू नहीं किया गया। कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए, न्यूनतम वेतन 27 हजार रुपये किया जाए व अग्निशमन विभाग के शहीद कर्मचारियों के परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को पक्की नौकरी दी जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सेंगलिया, राज्य सचिव महेंद्र बोयत, जिला प्रधान कौशल यादव, जिला प्रधान राहुल सारवान सहित महावीर प्रसाद, सुरेश कुमार, भीम सिंह, रोशन लाल, निरंजन लाल, अमित कुमार, जसवंत कुमार, सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें