फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भवन व एक दुकान को नगर परिषद ने किया सील, अतिक्रमण पर भी चला पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

शहर में नगर परिषद ने एक साथ 13 जगहों को चिह्नित कर बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान नारनौल बस स्टैंड के पास एक दुकान को सील किया। इसके अलावा एक सीनियर सेकडरी स्कूल नारनौल के पास एक भवन को सील किया गया है। नगर परिषद द्वारा चिह्नित 13 मामलों में पहले ही अवगत करवा दिया गया था। जिसके बाद बुधवार सुबह करीब 10 बजे टीम ने कार्रवाई शुरू की।
बुधवार सुबह जैसे ही नप टीम को कार्रवाई करते दुकानदारों ने देखा तो हड़कंप मच गया। इस बीच अनेक स्थानों पर नगर परिषद टीम के कर्मचारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। गत दिनों डीएमसी आनंद शर्मा के साथ हुई पार्षदों की बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया था। इसके बाद डीएमसी ने नप अधिकारियों को सख्त आदेश दिए थे कि वे अतिक्रमण को किसी भी तरह से सहन नहीं करेंगे। इस पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

नप टीम ने बुधवार सुबह बस स्टैंड के पास से अपने अभियान को शुरू किया। इस दौरान बस स्टैंड के सामने एक दुकान को सील भी किया गया। जिस दुकान को सील किया गया, वह कमेटी की थी, परंतु लंबे समय से किराया नहीं दिया जा रहा था और न ही दुकान खाली की जा रही थी। इसके अलावा बस स्टैंड के आसपास लगे अवैध होर्डिंग हटाए गए। वहीं जहां रह गए उन्हें जल्द हटवाने के आदेश जारी किए गए। बस स्टैंड के बाद टीम ने गांव नीरपुर में दो जगह अवैध कब्जे हटाए। गांव सेका व कोजिंदा के रास्ते से अतिक्रमण हटवाकर उसे ठीक करवाया गया। नारनौल के मेहता चौक पर अवैध कब्जा हटवाया गया। इसके बाद टीम टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे पहुंची वहां पर अवैध कब्जा हटवाया गया। नगर परिषद की टीम द्वारा मोहल्ला खड़खड़ी में नेत्रहीन कन्या विद्यालय के पास अतिक्रमण हटवाया गया। इसके बाद मॉडल संस्कृति स्कूल के पास रामसिंह समोसे वाले की दुकान को सील किया, जो बगैर नक्शा पास किए बनाई गई थी। मौके पर जानकारी देते हुए नप के एमई सोहन सिंह व जेई विकास शर्मा ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई नप के कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल के नेतृत्व में चलाई गई। इसमें पवन जेई, कृष्ण जेई, प्रवीण जेई सहित पुलिस टीम व नप के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि नप द्वारा यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन


शहर में एक साथ 13 जगहों पर नप ने की कार्रवाई:
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी की तरफ से 15 अप्रैल को पुलिस बल उपलब्ध करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया था। जिसके बाद बुधवार को नगर परिषद टीम ने पुलिस बल के साथ 13 चिन्हित स्थानों पर कार्रवाई की।

इन जगहों पर कार्रवाई के लिए नप ने मांगी थी पुलिस की सहायता:


-नेत्रहीन कन्या विद्यालय के पास सड़क पर पड़े कबाड़ को हटाने हेतू।

-नीरपुर में दो जगह पर आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने हेतू।

-आदर्श नगर व गणेश कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के लिए।

- सीआईए अंडर पास के पास कूड़े के ढेर को हटाने हेतू।

-महावीर चौक से महेंद्रगढ़ रोड तक अवैध विज्ञापन हटाने हेतू।

-गुरुद्वारे के पास दो मीट के खोखे हटाने हेतू।

-बस स्टैंड के पास एक दुकान का किराया नहीं चुकाने वाले दुकान पर कार्रवाई हेतू।

-कोजिंदा से सेका जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण हटाने के लिए।

-हीरो होंडा चौक से सिंघाना रोड तक अवैध अतिक्रमण हटाने बारे में।

-मेहता चौक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने साफ करवाई करवाने हेतू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें