फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नगर परिषद ने काटे दस दुकानदारों के चालान

विज्ञापन
फोटो नंबर-41महावीर मार्ग पर अतिक्रमण हटवाकर चालान काटती नप की टीम। संवाद
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को भी जारी रहा। कार्रवाई के दौरान करीब दस दुकानदारों के दो हजार से ढाई हजार रुपये तक के चालान काटे गए। टीम ने महावीर मार्ग से अभियान की शुरुआत की जहां दुकानदारों के अतिक्रमण करने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंचते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया और दुकानदारों ने जल्दबाजी में अपना सामान दुकानों के अंदर रखना शुरू कर दिया। अभियान के दौरान महावीर मार्ग, पुल बाजार, मानक चौक और आजाद चौक से सड़क किनारे रखा सामान हटवाया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद के जेई प्रवीण खटक ने बताया कि यह अभियान डीएमसी रणबीर सिंह के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान करीब दस दुकानदारों के दो हजार से ढाई हजार रुपये तक के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन

जेई ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में दोबारा सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण किया गया तो चालान के साथ-साथ सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें