फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में मल्टीलेवल पार्किंग और इंडोर स्टेडियम बनेगा

Thu, 10 Apr 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में नपा की खाली जमीन पर नई परियोजनाओं के साथ शहर के सुंदरीकरण के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। इसके लिए गुरुग्राम की दो एजेंसियों ने शहर में सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की हंै।
विज्ञापन

एजेंसियां अगले सप्ताह डीएमसी व एसडीएम के समक्ष पेश करेंगी। दोनों एजेंसियों की सर्वे रिपोर्ट पर डीएमसी व एसडीएम द्वारा जांच के बाद अंतिम मुहर लगाई जाएगी। पिछले सप्ताह गुरुग्राम व चंडीगढ़ की चार एजेंसियां महेंद्रगढ़ में नगर पालिका की खाली जमीन पर सर्वे करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन गुरुग्राम की दो एजेंसियां महेंद्रगढ़ में पहुंची।
टीम की ओर से नगर पालिका की खाली जमीन पर नई परियोजनाओं पर मंथन करने के बाद सर्वे किया गया। रिपोर्ट लेकर चली गई।
नगर पालिका के पुराने भवन में मल्टीलेवल पार्किंग, नपा कार्यालय के सामने खाली जमीन पर ई-पुस्कालय, सामुदायिक भवन, ऑटो मार्केट के पीछे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, वास्तुकला संबंधी कार्य, सार्वजनिक भवन निर्माण कार्य, स्ट्रॉम वाटर ड्रेन कार्य, शहर में मनोरंजन के लिए नए पार्क, देवीलाल पार्क, हुड्डा पार्क, शिव पार्क, गोशाला बुचियावाली पार्क का नवीनीकरण, इंडोर स्टेडियम, मोदाश्रम के पास खाली जमीन पर कुश्ती अखाड़ा, बुजुर्गों के लिए बैठने का हाई क्वालिटी की कुर्सियां, मोहल्ला पड़ाव में शहीद भगत सिंह प्रतिमा व सामुदायिक भवन, पुराने जेल के पास दुकानें, गोशाला धोलपोश के पास नपा की खाली जगह का उपयोग विभिन्न परियोजनाओं के करने के लिए सर्वे करके रिपोर्ट बनाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें