फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय कन्या कॉलेज में एमएससी भौतकी कोर्स शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में एमएससी भौतिकी का नया पाठ्यक्रम 30 सीटों के साथ शुरू करने की मंजूरी मिली है। यह पाठ्यक्रम हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन रमेश महलावत, महाविद्यालय प्राचार्य विक्रम सिंह, ग्राम पंचायत उन्हाणी व ग्राम पंचायत चेलावास की ओर पारित संयुक्त प्रस्ताव के विशेष प्रयासों से स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम शुरू करवाने में पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन रमेश महलावत, महाविद्यालय के भौतिकी प्राध्यापक डॉ. सत्य प्रकाश की विशेष भूमिका रही। पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन रमेश महलावत ने कहा कि यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के भविष्य को नई दिशा देगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें