नारनौल। गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल के लिए 11 लाख रुपये का चेक एसडीएम मनोज कुमार ने दिया। कुछ माह पहले सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक ने गौड़ ब्राह्मण सभा के लिए यह राशि देने की घोषणा की थी। जिसका चेक वीरवार को एसडीएम ने कार्यकारिणी को सौंपा।
इस मौके पर गौड़ ब्राह्मण सभा प्रधान राकेश मेहता के अलावा अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे। सभा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद रमेश कौशिक तथा पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गौड़ ब्राह्मण सभा के सचिव कृष्ण ठेकेदार, जिला कॉलेजियम सदस्य कृष्ण शर्मा एडवोकेट, कुलदीप भारद्वाज, रवि एडवोकेट, मुकेश निर्मल एडवोकेट व विजय कुमार एडवोकेट आदि मौजूद रहे।