नांगल चौधरी। नांगल चौधरी हल्का में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सर्जन अभियान के तहत एआईसीसी के जिला प्रभारी और गंगानगर से सांसद कुलदीप इंदौरा मंगलवार को नांगल चौधरी और निजामपुर कस्बे में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चुनाव के बारे में चर्चा की। नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी भी मौजूद रहीं। कुलदीप इंदौरा ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से पूरे देश में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। इसकी शुरुआत गुजरात से की गई है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने का है। उन्होंने कहा कि इसी अभियान के तहत वो पिछले चार दिन से महेंद्रगढ़ जिले में कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं।
इस मौके पर प्रवीण चौधरी, सतबीर झूकिया, संजय पटीकरा, पंचायत समिति के उप चेयरमैन राजेश रावत, सुनीता गुर्जर, चंद्रप्रकाश एडवोकेट, सुरेंद्र नंबरदार, वेद प्रकाश डेलीगेट, रतिराम सरपंच, मनोज चौधरी, पूर्व सरपंच मनोज बुढ़वाल, महेश सोडा, पूर्व जिला पार्षद सुरेश रावत, रतन सैनी, राजू किलानिया, नंदलाल भोजावास आदि मौजूद रहे।