फोटो 18भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई करते महेंद्रगढ़ भिवानी सांसद धर्मबीर चौधरी।स्रोत प्रवक्ता
- फोटो : सैदनपुर क्षेत्र के मैलारायगंज गांव के पास बारिश व हवा से गिरी धान की फसल।
नारनौल। जिला कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ भिवानी सांसद धर्मबीर चौधरी एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष यतेंद्र राव ने क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं सुनीं। तत्पश्चात उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों की बैठक में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं।
सांसद धर्मबीर सिंह कहा कि जनता की सेवा ही हमारी प्राथमिकता है। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विषयों से जुड़ी समस्याएं सुनकर तुरंत बैठक में अधिकारियों को कार्रवाई के लिए कहा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी समस्याएं उनके संज्ञान में आई हैं, उनका यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, जिला महामंत्री किशन लाल, योगेश शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव, शिवरतन, जोगेंद्र राजपूत, मंत्री संदीप मालडा, मनीष संघी, सोशल मीडिया प्रमुख भवानी शंकर, सरोज बाला, बाबूलाल मुडिया खेड़ा, संदीप कौशिक व कृष्ण बेवल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।