सदर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राय सिंह निवासी कुरेली बहरोड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक मोटरसाइकिल बरामद की है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोल्डी ने सदर थाना नारनौल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह सेका-मंढाना गांव में कारपेंटर का काम करता है। जहां से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ बाइक बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की थी।