फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: देवस्थान बूस्टिंग स्टेशन की मोटर खराब, कई मोहल्लों में पेयजल संकट

विज्ञापन
फोटो नंबर-10मोहल्ला देवस्थान का बू​स्टिंग स्टेशन।
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मोहल्ला देवस्थान स्थित बूस्टिंग स्टेशन की मोटर खराब होने से आसपास के कई मोहल्लों में पेयजल संकट गहरा गया है। गत 26 सितंबर से मोटर खराब होने के कारण क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बूस्टिंग स्टेशन की मोटर बार-बार खराब होने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि देवस्थान बूस्टिंग स्टेशन की मोटर हर दो महीने में खराब हो जाती है।
मोटर खराब होने के बाद इसकी मरम्मत में विभाग को तीन से चार दिन तक लग जाते हैं। इस दौरान आसपास के मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहती है। लोगों को घरेलू जरूरतों के लिए पानी की व्यवस्था दूसरे साधनों से करनी पड़ती है। बार-बार होने वाली इस समस्या के चलते स्थानीय निवासियों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद ने नई मोटर लगाने की उठाई मांग
पूर्व पार्षद घनश्याम शर्मा ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से देवस्थान बूस्टिंग स्टेशन की पुरानी मोटर को हटाकर नई मोटर लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हर एक-दो महीने में मोटर खराब होने से लोगों को परेशानी होती है। इसलिए बार-बार मरम्मत कराने के बजाय नई मोटर लगाकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।
वर्जन:
मोहल्ला देवस्थान के बूस्टिंग स्टेशन की खराब मोटर जल्द ठीक हो जाएगी। नई मोटर के लिए अभी प्रक्रिया चल रही है जैसे ही पूरी होगी नई मोटर भी लगवा दी जाएगी।-नरेश चंदेला, जेई जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें