फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहीद की वीरांगना को किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो संख्या:66- गांव बुचौली में  आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम योगेश सैनी को सम्मानित करते संस्था
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहीद भगत सिंह जन कल्याण एवं जीवदया फाउंडेशन की ओर से बुचौली रोड स्थित शहीद जयदयाल पार्क में सेवा, सदाचार और सहयोग का वार्षिक उत्सव मनाया गया। समारोह में शहीद जयदयाल की वीरांगना श्रवण देवी को सम्मान दिया गया। वहीं, समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर पौधरोपण और सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी है।
डीएफओ ऋषि राज ने पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। डॉ. बीरसिंह यादव ने कहा कि शिक्षा और संस्कार के साथ सामाजिक कार्यों में भागीदारी से समाज आगे बढ़ता है।
विज्ञापन

संगठन संचालक विकास शर्मा बुचौली ने बताया कि संस्था जनकल्याण, जीवदया, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। नशामुक्त हरियाणा, दहेज मुक्त विवाह और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें