फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निपुण विद्यार्थियों की माताओं को मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ

विज्ञापन
फोटो नंबर-16प्राथमिक पाठशाला में पढ़ते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा सरकार ने शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को जोड़ते हुए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। निपुण हरियाणा मिशन के तहत अब जिन विद्यार्थियों को निपुण घोषित किया जाएगा। उनकी माताओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जाएगा। इस कदम को शिक्षा क्षेत्र में एक अभिनव प्रयास माना जा रहा है।
विज्ञापन

जिला एफएलएन समंवयक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि योजना का उद्देश्य माताओं को आर्थिक सहयोग देकर परिवारों को बच्चों की शिक्षा के प्रति और अधिक जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि अभिभावक यदि बच्चों को नियमित स्कूल भेजें और उनकी पढ़ाई में सहयोग करें, तो उन्हें इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। इससे न केवल बच्चों की सीखने की क्षमता में सुधार होगा, बल्कि परिवारों में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल भी बनेगा।
निपुण हरियाणा मिशन का लक्ष्य है कि प्राथमिक स्तर पर हर बच्चा पढ़ने, लिखने और गणना करने में दक्ष बने। योजना के तहत निपुण घोषित विद्यार्थियों की माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने बताया कि यह पहल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ माताओं को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में अहम कदम है। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी।
शिक्षा विभाग का मानना है कि जब माताओं को सम्मान और सहयोग मिलेगा, तो वे बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देंगी। यह योजना जिले में शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें