नारनौल। टाइगर क्लब परिवार ने शुक्रवार रात निशुल्क माता की चौकी नंबर 54सी श्याम काॅलोनी में आयोजित की गई।
इस मौके पर सर्वप्रथम नारायण शास्त्री ने यजमान कृष्णा देवी को सपरिवार माता रानी का पूजन करवाया गया। गायक नवीन वशिष्ठ ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, मोहन सागर ने मैया तेरे दरबार की महिमा निराली है, सोनू पागल ने आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा। टाइगर क्लब परिवार के प्रधान राकेश यादव,सचिव नरेंद्र बंसी , प्रवीण यादव, सुनील शर्मा, रवि खन्ना, ललित सैनी, नवीन वशिष्ठ,नारायण शास्त्री द्वारा यजमान को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
इस अवसर पर सचिव नरेंद्र बंसी, मुख्य संरक्षक डॉ. शिव कुमार यादव, प्रधान राकेश यादव, सह सचिव रवि खन्ना, प्रवीण यादव, विश्वास यादव एडवोकेट, ललित सैनी, सुनील शर्मा, रवि खन्ना,सुरेंद्र यादव, मनीष, निखिल ,नीरज, हरीश, हैप्पी तथा पीयूष आदि मौजूद भक्तजन मौजूद रहे। संवाद