फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहरपुर के शिव मंदिर में हवन के साथ निकाली प्रभातफेरी

Tue, 23 Jan 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को गांव शहरपुर के शिव मंदिर में प्रभातफेरी, हवन व भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंदिर के महंत सत्यवीर दास ने बताया कि अयोध्या नगरी में श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संपूर्ण देश में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में गांव शहरपुर के शिव मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर मंदिर को युवाओं द्वारा फूलों से सजाया गया। वहीं सोमवार को सुबह डीजे के साथ गांव के चारों ओर श्रीराम के झंडे लेकर युवाओं ने प्रभात फेरी निकाली। इसके उपरांत हवन में आयोजन किया गया। मंदिर में खीर-हलवा व पूरी के प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें