महेंद्रगढ़-कनीना। क्षेत्र में शुक्रवार शाम छह बजे करीब 30 गांवों में पांच मिनट तक ओलावृष्टि हुई। कनीना क्षेत्र के 20 व महेंद्रगढ़ क्षेत्र के करीब 10 गांवों में ओलावृष्टि के साथ तेज गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन
मौसम विभाग की ओर से 26 से मौसम परिवर्तनशील बनने की संभावना जताई गई थी। हालांकि पूर्व अनुमान के अनुसार 26 अप्रैल दोपहर बाद से मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया और शुक्रवार शाम तक बारिश और ओलावृष्टि हो गई।
फोटो संख्या:76- गांव सुरजनवास में बारिश के साथ ओलावृष्टि होती--स्रोत--स्वयं