महेंद्रगढ़। शहर और जिले की लगभग एक तिहाई आबादी को जोड़ने वाला गोशाला रोड एक वर्ष से नगर पालिका की उदासीनता का दंश झेल रहा है। पथ का आवागमन खराब होने से लोगों के सुगम यात्रा के ख्वाब धूल में अट रहे हैं।
यह सड़क न केवल शहर के प्रमुख आवागमन मार्गों में शामिल है बल्कि इससे अस्पताल, शिक्षण संस्थान, बाजार और ग्रामीण अंचलों का सीधा संपर्क भी जुड़ा हुआ है।
नगर पालिका की ओर गोशाला रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना जरूर बनाई गई थी लेकिन यह योजना अभी तक सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। नगर पालिका की ओर से सड़क बनाना तो दूर गड्ढे तक नहीं भरवा पाई है।
बता दे कि शहर व जिले की एक तिहाई आबादी को शहर में आवागमन के लिए इसी मार्ग का है सहारा। नारनौल, दादरी, रेवाड़ी जाने के लिए आमजन इसी मार्ग का प्रयोग करते है। यह मार्ग करीब 50 गांवों को जोड़ता है।
मसानी चौक से रेलवे फाटक तक 150 से अधिक बने गड्ढों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क मार्ग से करीब 150 स्कूल की बसे गुजरती है। इस मार्ग पर चार अस्पताल, तीन एटीएम, दो समारोह स्थल, 150 से अधिक दुकानें है।
बॉक्स
मसानी चौक से रेलवे फाटक तक सड़क कम गड्ढे अधिक है। अधिकतर बाइक चालक तो गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते है। नपा प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए।-दुकानदार पंकज
बॉक्स
यह सड़क मार्ग 50 से अधिक गांवों को जाेड़ता है। इसके अलावा नारनौल, दादरी व रेवाड़ी जाने वाले आमजन भी इसी मार्ग का प्रयोग करते है। यह मार्ग बदहाल होने के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।- दुकानदार राहुल लांबा
बॉक्स
मसानी चौक पर तो सड़क मार्ग का बुरा हाल है। यहां पर गहरे गड्ढे बने हुए है। पास में ही माता का मंदिर है। जब यहां पर लोग पूजा करने के लिए आते है तो उनको इन गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है।-दुकानदार प्रदीप
बॉक्स
माता मसानी से रेलवे फाटक तक 150 से अधिक गहरे गड्ढे बने हुए है। इस मार्ग से रोड़िया निकली हुई जो दुकानों के अंदर आती है। दिनभर उड़ती धूल के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है।-दुकानदार मोहित
-
वर्जन:
मसानी चौक से रेलवे फाटक तक मॉडल रोड बनाने के लिए शुक्रवार को नपा हाउस की बैठक में विचार विमर्श किया जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। तब तक इस मार्ग पर पेचवर्क करा दिया जाएगा ताकि आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।-रमेश सैनी,प्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:60- मसानी चौक के नजदीक बदहाल मार्ग से निकली रोड़िया---संवाद
फोटो संख्या:60- मसानी चौक के नजदीक बदहाल मार्ग से निकली रोड़िया---संवाद
फोटो संख्या:60- मसानी चौक के नजदीक बदहाल मार्ग से निकली रोड़िया---संवाद
फोटो संख्या:60- मसानी चौक के नजदीक बदहाल मार्ग से निकली रोड़िया---संवाद