फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मसानी चौक से परशुराम चौक तक टूटी 11 से अधिक पेयजल लाइनें, आमजन हो रहा परेशान

Sat, 28 Jun 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- दुकानदार रविंद्र--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मसानी चौक से भगवान परशुराम चौक तक पेयजल की लाइन टूटने से सड़क पर पानी भर गया। पानी भरने के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर पानी भरने से राहगीर वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। भगवान परशुराम चौक से मसानी चौक तक सड़क निर्माण को लेकर 22 जून को मशीन से सड़क उखाड़ी गई थी। सड़क उखाड़ते समय 11 पेयजल की छोटी व बड़ी लाइन टूट गई। पाइप लाइन टूटने से इस मार्ग पर जलभराव हो गया।
जलभराव के कारण शहर की आधी आबादी को मसानी चौक से परशुराम चौक तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। जलभराव के कारण दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। बता दें कि मसानी चौक से परशुराम चौक तक करीब 200 दुकानें हैं। दिनभर इस मार्ग पर आवागमन के कारण भीड़भाड़ भी अधिक रहती है। पिछले एक सप्ताह से लाइन टूटने के कारण जलभराव से अनेक घरों में पानी तक नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

-
मसानी चौक से भगवान परशुराम मार्ग तक पानी भर जाने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी में से वाहन निकलते है तो पानी के छीटें सीधे दुकान के अंदर जाते है। इससे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है।
- रविंद्र, दुकानदार

सीएससी के बाहर पानी भरने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पहले ग्राहक आ जाते थे। अब एक भी ग्राहक दुकान में नहीं आते। नगर पालिका की ओर से लोगों की परेशानी को देखते हुए सड़क तोड़नी चाहिए। सड़क तोड़ते समय पेयजल पाइप लाइन टूटनसे से जलभराव हो गया।
- अतुल लामडीवाल, सीएससी संचालक

दुकान शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में है। प्रतिदिन इसी मार्ग से अपनी दुकान पर आवागमन करता हूं। इस मार्ग पर पानी भरने से उसे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। एक तो सड़क टूटी हुई वही जलभराव होने से उसकी बाइक का संतुलन कई बार बिगड चुका है। जब तक सड़क नहीं पड़ती तब तक नपा के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
- दीपक भालोठिया, राहगीर
-
वह सुबह-शाम दूध लेने के लिए गोशाला में जाता है। पानी भरने के कारण उसे दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करके पहुंचना पड़ रहा है। इससे उसे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यह सबसे छोटा रास्ता है। वह कई बार पानी में भी गिर चुका है।
- शिवम, राहगीर
-
- वर्जन:
इस मार्ग के निर्माण में तेजी लाने के लिए ठेकेदार को बोला गया है, जबकि जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लीक हुई लाइनों को ठीक किया जा रहा है। शहरवासियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए नपा लगातार निर्माण में तेजी लाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

- रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:65- दुकानदार रविंद्र--संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें