फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शनिदेव मंदिर का जीर्णोद्धार भूमि पूजन के साथ शुरू

Sat, 28 Jun 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52 प्राचीन ​शनिदेव  मंदिर में नए मंदिर भूमि पूजन करते श्रद्धालु---स्रोत- आयोजित
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में मोहल्ला कानौड़िया स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शनिवार को भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

अब निर्माण कमेटी की ओर से आठ दशक पुराने इस मंदिर को भव्य रूप दिया जाएगा। इस प्राचीन मंदिर में शनि शिंगणापुर की तर्ज पर शीला खंड स्थापित किया जाएगा। इस मंदिर के साथ एक नवग्रह देवता का भी मंदिर बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में निर्माण कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र बंटी अपनी पत्नी रीना गर्ग के साथ, मंगल सिंह यादव, बाबूलाल महंत व अनिल सेठ, घनश्याम जोशी, सुनील यादव, संजय गोयल पाली, लाठ बाबा, सतीश पाटोदिया, रवि कबाड़ी सहित कुल 11 जोड़े के साथ बैठकर पूजन किया गया। भूमि पूजन के समय भगवान शनिदेव के जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन

भूमि पूजन के उपरांत आए हुए सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। प्राचीन शनिदेव मंदिर के पुजारी सुभाषचंद घोसी ने बताया की यह मंदिर सौ वर्षों से लोगों की आस्था का केंद्र है। भगवान शनिदेव की शीला खंड पर तेल चढ़ाने से सभी के कष्ट दूर होते हैं। सौ साल पहले लाला मुरारी लाल कसेरा ने इस मंदिर की नींव रखी थी।
विज्ञापन

आज उनके प्रपौत्र सुरेंद्र बंटी ने समाज के साथ पुनर्निर्माण की नींव रखी है। इस अवसर पर राकेश बंसल, नरेश चेयरमैन, विनीत पंसारी, गिरधर गोपाल, दीनदयाल शर्मा, ब्राह्मण सभा के प्रधान दिनेश वैध, जुगल राजस्थानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें