फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मानसून मेहरबान, चार दिन की बारिश से फसलों को राहत

विज्ञापन
फोटो नंबर- 19नारनौल में बारिश के दौरान सड़क से गुजरते वाहन व छाते से बचाव कर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी बादलों की आवाजाही रही और रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

मौसम के बदलाव का सबसे अधिक फायदा खरीफ फसलों को मिल रहा है। जुलाई के शुरुआती दिनों में बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को पिछले चार दिनों की बारिश से राहत मिली है। इससे फसलों की बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि राजस्थान क्षेत्र में मानसून टर्फ बनी हुई है जिसका असर नारनौल क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। जुलाई के अंतिम दिनों तक बादलों की आवाजाही और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें