फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मानसून सिर पर और सीवर चैंबर की सफाई अभी भी अटकी

विज्ञापन
फोटो नंबर- 09बस स्टैंड परिसर में बने सीवर चैंबर। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के बस स्टैंड परिसर में जल निकासी के उचित प्रबंध नहीं होने से बारिश के दिनों में शौचालयों में दूषित पानी जमा होने की समस्या लगातार बनी हुई है। 25 जून से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने की संभावना है लेकिन अभी तक बस स्टैंड में बने सीवर चैंबर की सफाई नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के सीवर चैंबर का स्तर मुख्य सीवर लाइन से नीचे होने के कारण गंदे पानी का निकास प्रभावित रहता है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है व एक माह में दो से तीन बार शौचालयों को बंद करना पड़ता है। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
करीब 40 वर्ष पुराने बस स्टैंड का स्तर भी सड़क से नीचे है। परिणामस्वरूप बारिश के समय परिसर और वर्कशॉप में दो से तीन फीट तक पानी भर जाता है, जिससे बसों के संचालन और यात्रियों की आवाजाही प्रभावित होती है। यात्रियों और कर्मचारियों ने मानसून से पहले सफाई व निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन



वर्जन :

मानसून से पहले सीवर सफाई का कार्य करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाया गया है। मानसून से पहले और मानसून के दौरान नियमित अंतराल पर सीवर की सफाई करवाई जाएगी। इससे दूषित जल की निकासी सुचारू बनी रहे और यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।-अनिल भीलवाड़ा, बस स्टैंड इंचार्ज, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें