फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में बढ़ा बंदरों का आतंक, लोग घरों में कैद होने को मजबूर

विज्ञापन
फोटो 12नांगल चौधरी के बाजार में मौजूद बंदर।संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। शहर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले जहां शहर में चार-पांच बंदर दिखाई देते थे। वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर करीब 20 तक पहुंच गई है। स्थिति यह है कि लोग घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने को मजबूर हैं। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा भयभीत हैं।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी सरोज देवी, कृष्णा देवी, विक्की, मोनू, मनीष ने बताया कि बंदर अचानक घरों में घुस जाते हैं और रसोई से खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं। कई घरों में फल, सब्जियां और अन्य खाद्य सामग्री खराब करने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसके अलावा बंदर छतों पर रखे सामान को इधर-उधर फेंककर नुकसान पहुंचा रहे हैं।



बंदरों का असर अब बिजली और इंटरनेट सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। बंदर बिजली के तारों और ब्रॉडबैंड केबलों पर उछलकूद करते रहते हैं, जिससे कई जगह तार टूटने और इंटरनेट सेवाएं बाधित होने की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बंदरों के झुंड कई बार राहगीरों पर भी झपट पड़ते हैं। शहरवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें