फोटो नंबर-09मोनिका। विजेता खिलाड़ी
नारनौल। स्लम एरिया टैलेंट की जूडो खिलाड़ी मोनिका ने हरियाणा स्टेट सब जूनियर जूडो ट्रायल में दूसरा स्थान पाया है।
करनाल के आदर्श स्कूल असंध में 18 अक्तूबर को ट्रायल का आयोजन डिस्ट्रिक्ट जूडो एसोसिएशन ने किया था। इसमें प्रदेशभर के कई जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
32 वेट कैटेगरी में मोनिका ने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कई अनुभवी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। मोनिका की सफलता उनके कोच विवेक के मार्गदर्शन और प्रेरणा का परिणाम है, जिन्होंने उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण के साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया।
स्लम एरिया टैलेंट, नारनौल के संचालक ने उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मोनिका जैसी बेटियां हमारे मिशन की असली ताकत हैं। उन्होंने साबित किया है कि असली टैलेंट किसी सुविधा या परिस्थिति का मोहताज नहीं होता। हमारा उद्देश्य हर उस बच्चे को मंच देना है, जिसके पास टैलेंट है लेकिन साधन नहीं।