फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गांव झगड़ौली में अज्ञात कारणों के चलते बाजरे की फसल में लगी आग, किसान का हुआ भारी नुकसान

Sat, 18 Oct 2025 06:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़

सार

गांव झगड़ौली में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से किसान द्वारा एकत्रित की गई करीब 700 मन बाजरे की पुलियां जलकर राख हो गई। किसान को भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
बाजरे की फसल में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव झगड़ौली में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से किसान द्वारा एकत्रित की गई करीब 700 मन बाजरे की पुलियां जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की टीम ने दो दमकल गाड़ियों के साथ छह घंटे की मशक्त से आग पर काबू पाया। समय रहते सूचना मिलने पर आग पर काबू पाया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। गांव के नजदीक अनेक किसानों ने बाजरे की पुलियां एकत्रित की हुई हैं।
विज्ञापन

 
दमकल विभाग महेंद्रगढ़ के प्रभारी संजय व दमकल कर्मी प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब 10:48 बजे सूचना मिली की गांव झगडौली में किसान द्वारा एकत्रित की गई बाजरे की पुलियों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सूचना के बाद एक दमकल की गाड़ी टीम के साथ मौके पर पहुंची लेकिन आग अधिक बढ़ती देख दूसरी टीम व गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया। 

छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। जब आग पर काबू ना पाया जा सका दो डायल 112 पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की दो टीमों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया अन्यथा आसपास अनेक किसानों ने बाजरे की पुलियां एकत्रित की थीं जिसमें आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें