फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी बनेंगे तीसरी बार प्रधानमंत्री, विकास की हुई जीत : चौधरी धर्मबीर सिंह

Tue, 04 Jun 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मतगणना केंद्र में दोपहर के समय अपनी जीत निश्चित होने के बाद पहुंचे भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि मतदान होने के बाद ही मैंने अपनी जीत के बारे बता दिया था। मैंने कहा था कि हम करीब चालीस हजार वोट से जीत रहे हैं और परिणाम भी लगभग वैसा ही आया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा का ऑल ओवर प्रदर्शन बेहतर रहा है और हम देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बना रहे हैं। इसके बाद चौधरी धर्मबीर सिंह सीधे राजस्थान के खाटू धाम में बाबा श्याम के दर्शनों के लिए निकल गए। चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि उन पर बाबा श्याम की विशेष कृपा है। जिसके सहारे उन्हें तीसरी बार भी सफलता प्राप्त हुई है। भाजपा प्रत्याशी टिकट मिलने के बाद भी खाटू धाम आशीर्वाद लेने गए थे और जीत के बाद भी आशीर्वाद लेने पहुंच गए। उनके खाट श्याम चले के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष दयाराम यादव के साथ काफी देर तक उनका इंतजार करते हुए जीत जश्न मनाया और ढोल पर झूमते हुए लड्डू भी बांटे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि भाजपा ने चारों विधानसभा क्षेत्र से भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। कहा कि ये जीत देश के प्रधानमंत्री और सांसद चौधरी धर्मबीर के विकास की जीत है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि विकास को लेकर चाहे रेलवे कनेक्टिविटी हो, नेशनल हाइवे हो, मेडिकल कालेज बनाने का भाजपा ने काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें