फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फ्लाईओवर से महाराजा सूर सैनी चौक तक पहली बार लगीं आधुनिक लाइटें

विज्ञापन
फोटो संख्या:51- स्टेट हाईवें 148बी पर स्ट्रीट लाइटों का  शुभारंभ करते विधायक कंवर सिंह यादव व न
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के विकास और सुंदरीकरण की दिशा में नई पहल करते हुए फ्लाईओवर से महाराजा सूर सैनी चौक तक 148-बी सड़क पर आधुनिक एलईडी लाइटें लगाने का कार्य शुरू किया गया। विधायक कंवर सिंह यादव ने इसका शुभारंभ किया। इस परियोजना पर 1 करोड़ 13 लाख 37 हजार 510 रुपये खर्च किए गए हैं। सड़क पर 120 वॉट की एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। लाइटें शुरू होने से पूरा मार्ग रोशनी से जगमगा उठा है।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ का समग्र विकास और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता है। शहर के प्रमुख मार्गों पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था होने से लोगों को सुविधा मिलेगी और सड़क की सुंदरता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि विकास का असली उद्देश्य आम लोगों को बेहतर सुविधाएं देना है। विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विकसित और सुंदर महेंद्रगढ़ बनाना उनका संकल्प है। इसमें सभी जनप्रतिनिधियों की भागीदारी जरूरी है।
नगरपालिका चेयरमैन रमेश सैनी ने बताया कि आने वाले समय में भी शहर के सुंदरीकरण और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य करवाए जाएंगे। इस मौके पर सीमा पार्षद, देवेंद्र सैनी, मुकेश, अशोक सैनी, महिपाल यादव मढ़ाणा, राहुल यादव खातोद और विजय ठेकेदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें