फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कोर्ट परिसर में लगेंगे आधुनिक एआई और पीटीजेड कैमरे

विज्ञापन
फोटो 01 कोर्ट परिसर का दृश्य व मुख्य द्वार पर लगा हुआ सीसीटीवी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। न्यायिक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए निगरानी तंत्र को हाई-टेक बनाया जा रहा है। फिलहाल कोर्ट परिसर की निगरानी करीब 75 सीसीटीवी कैमरे कर रहे हैं। अब लंबे समय से लगे पुराने एनालॉग कैमरों को बदलकर आईपी, पीटीजेड, एआई स्मार्ट, थर्मल और एएनपीआर जैसे आधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) के विद्युत विंग ने इस काम के लिए 2 लाख 36 हजार 813 रुपये का टेंडर जारी किया है। कैमरों के बेहतर संचालन के लिए लैन स्विच और अन्य उपकरण भी लगाए जाएंगे जिससे नेटवर्क कनेक्टिविटी मजबूत होगी। चयनित ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए 35 दिन का समय मिलेगा। एजेंसी तय होने के बाद सभी कैमरे और उपकरण निर्धारित समय में लगा दिए जाएंगे।
न्यायिक परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर रोज वकीलों, वादकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों की भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आधुनिक निगरानी जरूरी मानी जा रही है।
विज्ञापन

कौन-से कैमरे होंगे खास
आईपी कैमरे वीडियो को सीधे डिजिटल रूप में रिकॉर्ड करते हैं और एनालॉग कैमरों से कहीं अधिक उन्नत होते हैं। पीटीजेड कैमरे 360 डिग्री घूमने, ऊपर-नीचे होने और दूर की चीजों को साफ जूम करने में सक्षम हैं। एआई स्मार्ट कैमरे इंसानों, वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर तुरंत सतर्क करते हैं। थर्मल कैमरे अंधेरे में भी रिकॉर्डिंग करते हैं, जबकि एएनपीआर कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट पढ़ते हैं।
पहले हो चुकी हैं घटनाएं
-26 जुलाई 2024 को परिसर में युवाओं के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई थी, जज के कमरे के बाहर भी लात-घूंसे चले।
-अक्तूबर में पेशी पर आए एक युवक पर हमला हुआ था।
-5 दिसंबर 2024 को तारीख पर आए युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू और पेचकस से हमला किया, वह गंभीर रूप से घायल हुआ।
-मार्च 2025 में पेशी पर आए युवकों में मारपीट हुई, बाद में दोनों पर मामला दर्ज किया गया।
वर्जन
टेंडर के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। 17 नवंबर को टेंडर जारी कर जल्द से जल्द काम पूरा करवाया जाएगा।-अश्विनी कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें