फोटो नंबर-05गोशाला में सवामनी के दौरान हरी सब्जी लेकर पहुंचे गो भक्त। स्रोत: संस्था
- फोटो : कैडेट्स के घुड़सवारी प्रदर्शन ने किया रोमांचित
नारनौल। श्री नंद ब्रह्मचारी गोशाला कुलताजपुर में रविवार को नारनौल गो सेवा मंडल के सानिध्य में चार सवामनी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में गो भक्तों और समाजसेवियों ने भाग लेकर गोसेवा में योगदान दिया। पहली सवामनी स्वर्गीय राम यादव की पुण्यतिथि पर उनके बेटे सुरेश यादव ने लगाई। दूसरी सुनील यादव, तीसरी विनीत पिलानिया की ओर से आर्यावर्त सेवा न्यास और चौथी भीम शर्मा व उनकी पत्नी सुनीता शर्मा ने लगाई। महंत प्रेमदास महाराज ने गोसेवा को पुण्य कार्य बताया। गोशाला प्रधान अरुण कौशिक ने सहयोगकर्ताओं का आभार जताया। संवाद