फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सज गया मोदाश्रम मंदिर, शिवरात्रि मेले में गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयकारे

विज्ञापन
फोटो संख्या:75- मोदाश्रम मंदिर में शिवरात्री मेले को लेकर लाइटें  लगाता ​मंदिर कमेटी कर्मचारी--
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सावन की शिवरात्रि को लेकर मोदाश्रम मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्राचीन शिव मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। 11 अगस्त को यहां वार्षिक शिवरात्रि मेले का आयोजन होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। 42 और 48 घंटे की डाक कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त भी मंदिर में कांवड़ चढ़ाएंगे।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान सुधीर दीवान ने बताया कि मेले को लेकर मंदिर परिसर में सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में पहलवानों का कुश्ती दंगल श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा। स्थानीय और बाहर से आए दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। विधायक कंवर सिंह यादव और पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा मेले में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कमेटी के अनुसार शिवरात्रि पर मंदिर में 50 से अधिक कांवड़ चढ़ने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर में विशेष शिव द्वार भी बनाया गया है। इसे रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मेले को लेकर मंदिर परिसर के साथ आसपास का क्षेत्र भी भक्तिमय माहौल में नजर आने लगा है।
विज्ञापन

डाक कांवड़ियों के लिए अलग कतार
शिवरात्रि के दिन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से करीब दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रास्तों में जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए हैं। मंदिर परिसर में डाक कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग कतार की व्यवस्था की गई है ताकि वे आसानी से जलाभिषेक कर सकें।

फोटो संख्या:75- मोदाश्रम मंदिर में शिवरात्री मेले को लेकर लाइटें  लगाता मंदिर कमेटी कर्मचारी--

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें