फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल चोरी का आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सदर थाना नारनौल पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जहाहुलक उर्फ मुनि निवासी जलालपुर, थाना हाथिन, जिला पलवल के रूप में हुई है। इस मामले में पहले ही चोरी का मोबाइल खरीदकर इस्तेमाल कर रहे आरोपी लुकमान निवासी अडबर नूंह को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गांव खामपुरा के रहने वाले पीड़ित ने सदर थाना नारनौल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका मोबाइल व अन्य सामान चोरी हो गया है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। छानबीन के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे लुकमान निवासी अडबर नूंह को गिरफ्तार किया था। जिससे पुलिस ने चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया गया था। इस मामले में पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच करते हुए पता लगाया कि आरोपी ने मोबाइल चोरी कर उसे बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें