फोटो संख्या:76- ग्रामीणों से बातचीत करते विधायक कंवर सिंह--संवाद
महेंद्रगढ़। अधिक गहराई में पानी होने के कारण पेयजल की समस्या से परेशान ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने नहर एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ चार गांवों का दौरा कर नहरी पानी की योजनाएं तैयार करने के आदेश दिए। विधायक कंवर सिंह यादव मंगलवार सुबह नहर एवं सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र जांगड़ा व कनिष्ठ अभियंता मंजीत के साथ गांवों में पहुंचे।
विधायक कंवर सिंह यादव ने अधिकारियों के साथ गांव खुडाना, धोली, झांखड़ी सोहला व ढाढ़ोत में नहरी पानी आधारित परियोजनाएं तैयार करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जल्द ही इन गांवों में नहरी पानी से जोहड़ों को भरने, पेयजल आपूर्ति व भूमिगत जल स्तर को रिचार्ज करने के लिए योजनाएं तैयार कर प्रशासनिक स्वीकृति के लिए एस्टीमेट भेजें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नहरी पानी आधारित परियोजनाओं को जल्द पूरा कराया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा पिछले कुछ सालों में महेंद्रगढ़ जिले में अंतिम टेल तक पानी पहुंचाने के लिए अनेक परियोजनाएं शुरू की हैं। प्रदेश सरकार के साथ बेहतर तालमेल बनाकर सभी परियोजनाओं को जल्द पूरा कराया जाएगा जिससे डार्क जोन में शामिल क्षेत्र में नहरी पानी पहुंच सके। उनका प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त मात्रा में नहरी पानी उपलब्ध हो सके।
सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह जांगड़ा ने बताया कि एनबी-2 से गांव ढाढ़ोत व सोहला तथा जेएनएल से जुड़ी नहरों से गांव धोली, झांखड़ी, खुडाना तथा आदलपुर में नहरी पानी पहुंचाने के लिए योजनाएं तैयार की जाएंगी। विधायक के आदेशानुसार इन गांवों के जोहड़ों को नहरी पानी से जोड़ने व भूमिगत पानी को रिचार्ज करने के लिए परियोजनाएं तैयार कर प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजी जाएंगी।
फोटो संख्या:76- ग्रामीणों से बातचीत करते विधायक कंवर सिंह--संवाद
फोटो संख्या:76- ग्रामीणों से बातचीत करते विधायक कंवर सिंह--संवाद