फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गणेश चतुर्थी महोत्सव में विधायक राजेश जून ने की शिरकत

विज्ञापन
-फोटो 61 : गणेश चतुर्थी पर गणपति मंगलधाम में पूजा अर्चना करते हुए विधायक राजेश जून, आयोजक अशोक
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को दिल्ली-रोहतक रोड स्थित गणपति धाम में गणेश महोत्सव व भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें विधायक राजेश जून ने विशेष रूप से शिरकत की और भगवान गणपति के दर्शन किए। महोत्सव का आयोजन गणपति मंगलधाम के चेयरमैन अशोक गुप्ता की ओर से किया गया। गणपति धाम पहुंचने पर विधायक का फूलमालाओं, पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया।
विज्ञापन

विधायक ने भगवान गणेशजी की पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी जैसे पर्व भारतीय संस्कृति की धरोहर हैं, जो समाज को आपसी एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। धार्मिक आयोजन हमें मिलजुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
विज्ञापन




-फोटो 61 : गणेश चतुर्थी पर गणपति मंगलधाम में पूजा अर्चना करते हुए विधायक राजेश जून, आयोजक अशोक गुप्ता व अन्य। विज्ञप्ति



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें